कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: दिलीप ने भारत को दिलाया तीसरा गोल्ड, पैरा 100 मी. रेस में रहे अव्वल, मोहम्मद बासिल ने जीता सिल्वर

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की झोली में तीसरा गोल्ड मेडल आ गया है। दिलीप महादु गावित ने पैरा 100 मीटर की रेस में 10.71 सेकेंड की टाइमिंग के साथ पहला स्थान हासिल किया और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। दूसरे स्थान पर भारत के ही मोहम्मद बासिल रहे। उन्होंने 10.83 सेंकेंड के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
यह भी पढ़े -30 जुलाई को नीरज चोपड़ा दिखेंगे एक्शन में, 2 वेटलिफ्टिंग समेत कुल 5 मेडल होंगे दांव पर, यहां देखें भारत का पूरा शेड्यूल
मुरली ने जीता सिल्वर
इससे पहले लॉन्ग जम्प इवेंट में भारत के मुरली श्रीशंकर ने सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने 8.09 मीटर की जंप लगाई। वह मेंस लॉन्ग जंप में लगातार दो कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर जीतने वाले भारतीय बने।
मेडल टैली में भारत किस स्थान पर?
दिलीप महादु गावित के गोल्ड और मोहम्मद बासिल के सिल्वर के बाद भारत कॉमनवेल्थ मेडल टैली में आठवें स्थान पर आ गया है। भारत के पास कुल 15 मेडल हो गए हैं। इनमें 3 गोल्ड, 9 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल हैं।
Created On :   30 July 2026 3:12 AM IST












